Thursday, September 5, 2013

बूंद

गिरी बूंद आकाश से
ले गयी नदी बहाए 
संग पाला प्रेम-चुनौती के 
'हृदय' सागर दिया बनाए 

 कभी सूरज के संग मोती भई 
कभी चन्दा संग चाँदनी छाई
हर करवट संग बढती गयी 
बन सागर मैं हर्शायी 
मैं बूंद नमूं उस गुरु को, जो नदिया रूप हो आये 
संग पाला प्रेम-चुनौती के,'हृदय' सागर दिया बनाए

Friday, April 12, 2013

जीवन है जीवंत होगा

जीवन है जीवंत होगा 
सुखमय - दुखमय अनंत होगा 

तन है तो छाया भी होगी 
हर छाया से तन, सीमंत होगा 
जीवन है जीवंत होगा 

आशा-निराशा, सर्दी-गर्मी 
इर्ष्या - श्रय बेअन्त होगा 
जीवन है जीवंत होगा 

जीवन-मृत्यु, लाभ-हानि 
विषयों विचारों में परतंत्र होगा 
जीवन है जीवंत होगा 

सुगंध से ही पुष्प बनेगा 
सुगंध के कारण ही अंत होगा
जीवन है जीवंत होगा

सच और माया बंधे एक ज्ञान से 
हृदय ऊपर उठकर ही संत होगा
जीवन है जीवंत होगा






Saturday, December 8, 2012

कोशिश में हूँ

कुछ पल आपके संग,
 बिताने की कोशिश में हूँ 
भाव अपने मन के, पहुँचाने की कोशिश में हूँ
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 

ये बन गए हैं शब्द
 जो कुछ एक पल में 
भाव ये जीवन भर के, बताने की कोशिश में हूँ 
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 

न रिश्तों की है समझ  मुझको 
न व्यवहार की तर्ज़ है 
अश्रु और मुस्कान को, मिलाने की कोशिश में हूँ 
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 

न जानता हूँ रीत कोई, 
न रिवाजों की परवाह मुझे 
सरल हैं मन के भाव जो, सरिता बनाने की कोशिश में हूँ 
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 

हर बीतता हुआ पल,
ज़िन्दगी बन जाने को है 
इस बनती हुई ज़िन्दगी में, आने की कोशिश में हूँ 
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 

इस पल में हो रहा इक, 
यह जीवन मेरा तुम्हारा 
इस एकीकरण के गर्व का, जश्न मनाने की कोशिश में हूँ 
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 


न एकीकरण में जुर्रत,
बराबरी की कोई मेरी 
गिरती हुई बूंद को, सागर बनाने की कोशिश में हूँ
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 

'हृदय' तस्वीर जो स्नेह, आभार और आदर की 
संजो रखी है अंतर में 
इन्द्रधनुष सी उस छवि को, दिखने की कोशिश में हूँ 
कुछ पल आपके संग, बिताने की कोशिश में हूँ 






Tuesday, November 27, 2012

मेरी ज़िन्दगी

मेरी ज़िन्दगी मेरी हकीकत से अलग चल रही है 
हालात की यह किश्ती, समय की धारा में बढ रही है 

कभी बढ़ता हुआ वेग हिचकोलों संग डराता है 
कभी हौंसला चट्टानों से टकराता है 
है गहराई का पता नहीं चलता 
हर किनारा अजनबी हो जाता है 
अंधेरों में भी बढती रही है, 
सूर्य की किरणों संग चल रही है 
हालात की यह किश्ती, समय की धारा में बढ रही है 

मेरी हकीकत मेरे सपनों में पलती है 
कर्मों की खेती में बीज सी फलती है 
आशा कोशिशों को संग में रखती है 
उत्साह और लगन के रंगों में रंगती है 
नयन, अश्रु और मन के सहारे 
मंजिलों पर टीकी रही है 
हालात की यह किश्ती, समय की धारा में बढ रही है

सबक पिछले साथ सारे 
'हृदय' अनुभव नए हो रहे हैं 
सजगता, संयम, प्रकृति 
मन के विश्वास हो रहे हैं 
ज़िन्दगी आज कल का परिचय 
कल का परिचय लिख रही है 
हालात की यह किश्ती, समय की धारा में बढ रही है


Monday, November 5, 2012

नतमस्तक हूँ तुमको नारी

नतमस्तक हूँ तुमको शक्ति ,
नतमस्तक हूँ तुमको नारी। 
जननी भी तू, सहचरी भी तू,
तू बहिन और बेटी हमारी ।।

बदलते हुए परिवेश में तूने, सदा हमको- खुदको बदला ।
स्नेह, त्याग और ममता - दया तू, ज्योति रूप तू सबला ।।
घर-आँगन की तू ही आधारा, 
पहचान समाज की सारी ।
नतमस्तक हूँ तुमको शक्ति ,
नतमस्तक हूँ तुमको नारी।।
 
बचपन यौवन प्रौढ बुढ़ापा, तू  सबका परिचय बन जाती है ।
पीड़ा-हर्ष की सिरहन तू ही, तू ही अंतर समझाती है ।।
 कर्णों के सरगम हैं तुमसे , 
पहचान श्रृंगार की सारी ।
नतमस्तक हूँ तुमको शक्ति ,
नतमस्तक हूँ तुमको नारी।।
 
धरती भी तू है, प्रकृति तू है, कसौटी व्यवहार की तू है  ।
मुस्कान भी तू, अश्रु भी तू ही, गरिमा समाज की तू है ।।
राह पुरुष के पौरुष की तू, 
बिन तेरे 'हृदय' ना संसारी । 
नतमस्तक हूँ तुमको शक्ति ,
नतमस्तक हूँ तुमको नारी।।

Thursday, September 27, 2012

यूँ बड़ा ना होना चाहता था

बाबा मुझको बड़ा यूँ कर गए, यूँ बड़ा ना होना चाहता था
प्राणों में बसता था तुम्हारे, यूँ निष्प्राण ना होना चाहता था 

थम जाता हूँ पग धरता मैं 
गिरते को कौन अब थामेगा 
करूँगा विस्मित किसको अब मैं 
अब गर्व से  कौन हर्षालेगा 
भरे-पूरे मैं इस जीवन में, यूँ खाली ना होना चाहता था 
प्राणों में बस्ता था तुम्हारे, यूँ निष्प्राण ना होना चाहता था 

बंद हैं करली आँखें तुमने 
 पर बंद आंखों में रहते हो 
जीवन के सब अर्थ - धर्म में 
आदर्श तुम बनके रहते हो 
'हृदय'निभाऊं फ़र्ज़ मैं सारे, पर यूँ ना निभाना चाहता था 
प्राणों में बस्ता था तुम्हारे, यूँ निष्प्राण ना होना चाहता था





Thursday, July 26, 2012

पर यादों में तंग ना होना

कुछ तो गुंजाईश रख लेना जब भी अलविदा कहना 
मिलने की बात चाहे न हो पर यादों में तंग ना होना 

कभी बढते सफ़र में ख़ुशी, कभी गम ने साथ दिया होगा 
कभी उम्मीद हुई होगी पूरी कभी निराशा ने दामन भरा होगा 
न जाने कितने बने रिश्ते कितनों ने साथ छोड़ा होगा 
किसी पल में लगा अपना सा चेहरा कभी अनजान हुआ होगा  
हर पल को संजो लेना राही सबको अपना तू कह लेना 
मिलने की बात चाहे न हो पर यादों में तंग ना होना 

बदलेगा वक़्त बदलेगी फिज़ा समझ ना एक सी होगी
पल में बुरा अच्छा लगेगा अच्छे की हर पल परख होगी 
न याद रहेगा कल का खाया, क्या पाया ना उसकी समझ होगी 
मानो तो मन से उजला हर कोई, पर छाया सभी की काली होगी 
कुछ आए कुछ लाए  जीवन में, सब के सब हैं खरा सोना 
मिलने की बात चाहे न हो पर यादों में तंग ना होना

मन का भेद यह मन ही जाने जो इक रस्ते रहता नहीं 
कुछ माँगू कुछ चाहे हर पल कुछ से ध्यान तो हटता नहीं 
पर देखे फिर भी इक नयनन से,इक भाव में स्थिर जब जो जाए 
अच्छे में सब अच्छा लागता वरना कुछ भी अच्छा नहीं 
संजोलो मुस्कान तुम हर पल की वरना यादों को ना ढ़ोना 
मिलने की बात चाहे न हो पर यादों में तंग ना होना




Tuesday, February 7, 2012

How do you see the move of social media sites removing content ?

The balance is always required; freedom without discipline, rights without responsibility, sword without kindness, intellect without purpose and so as other...

Social media is an easy mode to express your views, and to insult somebody is another not expression. Where government unable to cope up with expression that government is weak and where the people don't know the way to express, the education is weak.

Weakness is either ruled by power or rules the others by domination. We are facing the both.

Nobody had dared to stop Gandhi for expression not of his courage but his mastery to open up many doors from every strong lock.

Suppression of seed in earth results in sprouting, resulted in many seeds. We all should do our role, suppressing is always temporary.

Every problem doesn't require the discussion but a solution towards the purpose...

...The Mindfood chef...

Tuesday, November 22, 2011

रजत जयंती


  आ नयनों में नीर हो गए, मन के मेरे भाव सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

जीवन है बस संग रहने में, संग-संग हंसने- रोने में l
बचपन के पल अनमोल हैं सारे, सपनों में, जगने-सोने में ll
इक ममता, इक उपवन, इक पौधे के फूल सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

अंगुली पकडे चलता था बचपन, संग मैया बहिन के रहता था l
क्यों बन गयी गहना दूजे के घर का, मैया से अपनी कहता था ll
नीर बहता अब भी पल-पल, याद जब आते पल वो सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

संस्कार पिरोती, मान संजोती, दो कुल का अभिमान भई l
साथी मिला जीवन का ऐसा, हर ख्वाईश मन की पूरी हुई ll
बचपन भी बड़ा हो गया, रिश्ते निभाए हंस-हंस सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

नए आँगन में, नए रिश्तों ने, सबने यूँ अपनाया l
भूली अंगना अपने बाबा का, यूँ मान -प्रेम सब पाया ll
निभाती इनको, अनमोल जो रिश्ते, निभाती मैया के सबक सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

गगन-धरा जब एक हुई, दो अंकुर फूटे नयी बगिया में l
खेल-खिलौने ये बन गए दोनों, उनके सपने बस अखियों में ll
समय दौड़ता आगे-पीछे, सदृश्य हो गए पल वो सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

इक राखी और हैं तीन कलाई, माँ-बाबा की लाडो के तीन हैं भाई l
तुझ बिन इनका अधूरा जीवन, बिन तेरे अपनों के न कोई भलाई ll
तुम दोनों से सब आशा-निराशा, चलते जीवन के श्वास सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

सखी है बहना तू मैया की, है तू बाबा का साहस और प्यार l
हम फैले चाहे धरती-गगन पर, तेरा रहेगा पूरा अधिकार ll
तुम सब हमको जान से प्यारे, प्यारे प्यारऔर तिरस्कार सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

वक़्त भी बदला हालत भी बदले, सदा रहे एक से सब आयाम नहीं 
हर कसौटी जीवन की पार करी तुम, चाहे पाए कोई नाम हैं नहीं
आज बधाई दे जग तुमको, तुम्हें पाते अपने जीवन में सभी 
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

बचपन खोजे, वक़्त संजोए, मन के भाव अधीर हुए 
जीवन बिता सब धुप-छाँव में,तुम रंगों-खुशबू के उपवन हुए 
रजत मनाते इस पावन रिश्ते की,गदगद हुए मन आज सभी 
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll



 'हृदय' बलैयां ले पल-पल मैया,भरे दामन जीवन की ख़ुशी सभी l
तुम दोनों, दोनों रहो संग-संग, जीवन में फबते तब रंग सभी ll
इस रिश्ते का मनाएं शतक हम आधा, देखें सपना हम भाई सभी l
श्री कृष्ण कृपा या श्री कृष्ण कहूँ मैं, जीवन के मेरे ये अर्थ सभी ll

Thursday, November 10, 2011

मैं बचपन हूँ...

मैं बचपन हूँ...
     मैं बचपन हूँ...
         मैं बचपन हूँ...
यह भाव बड़ा ही निराला है 

परिभाषा यह हर भाषा की,
जीवन में, जीवन को, जीवन से भरने वाला है 

ऊँचा है हर ऊँचाई से, 
गहराई में, गहराई को, गहराई से भरने वाला है

जीवन्त करता हर पल को यह, 
सरलता में, सरलता को, सरलता से भरने वाला है

सबसे बड़ा यह अधिकारों में, 
मोहब्बत  में, मोहब्बत को, मोहब्बत से निभाने वाला है

दृश्य यह मन का उपवन करता, 
यादों में, यादों को, यादों से भरने वाला है

"हृदय" का यह प्रणाम प्रभु को, 
खुद में, खुद को, खुद से मिलाने वाला है

Thursday, November 3, 2011

क्या आप मेरी मदद करेंगे ?

हैलो ! आप कैसे हैं ? 

मैंने इधर उधर देखा और फिर चलने लगा l  

मुझे फिर से आवाज़ आई, "मैं आप ही से बात कर रहा हूँ l"

मुझे लगा कि कोई सफ़ेद दाढ़ी , झुकी हुई कमर और जर्जर शारीर वाला वृद्ध मुझे पुकार रहा है l

मैंने उनसे पूछा, "क्या मैं आपको जनता हूँ?"

उन्होंने उत्तर दिया, "जी हैं l पर आप शायद मुझे भूल गए है l मैं तो सभी को जानता हूँ l सब मुझे आपके इस समाज कि नींव मानते है l इस समाज का भविष्य मानते हैं l पर मैं भविष्य से ज्यादा वर्तमान हूँ, समाज की कसौटी हूँ l मैं खुद में पूर्ण समाज हूँ l 

आज मै जैसा दिखता हूँ, सदैव ऐसा नहीं था l वरन मेरा स्वरुप, व्यवहार और भूमिका बड़े-बड़े खानदानों और उनके संस्कारों की पहचान थी l मुझे सभी का स्नेह, आदर और देख-रेख मिलती थी l किसी युग में स्वयं दशरथ जैसे राजा मेरे पीछे दौड़ते थे, तो इस युग में जीजाबाई जैसी माँ ने मुझे पाला-परोसा l श्री कृष्ण रूप में नन्द गाँव की तो मैं जीवन-श्वास था l वह तो मेरा क्रीड़ास्थल था l 

मैं बच्चपन हूँ l 

वही बच्चपन जो निर्मलता और सत्यता का पर्याय था l वह था मिट्टी का ढेर जिस पर कुम्हार सारी उम्र मेहनत करता था l मेहनत तो आज भी करता है परन्तु उसका तरीका बदल गया है l पहले वह भावपूर्ण हृदय का कलाकार था l वह हृदय से कोमल एवं डंडे की सख्ती भरे मज़बूत हाथ लिए अपने फन का माहिर था और यही उसका स्वरुप भी था l उसकी दूरदर्शिता और दिया हुआ स्वरुप मुझे हमेशा गौरवान्वित करता था l वह सुविचारों और संस्कारों से सदैव मुझे संवारता रहता था l 

मगर आज का कुम्हार तो कहीं असंमंजस में फंसा रहता है l उसे मेरा स्वरुप समझ ही नहीं आ रहा है l वह मुझे राह नहीं दिखा पा रहा है l आज उसी कि दुविधा का परिणाम मैं भोग रहा हूँ l 

मै खेल नहीं पता हूँ l केवल किताबों में घुट कर रह गया हूँ l  मैं बूढ़ा नज़र आने लगा हूँ l मेरी स्फूर्ति ख़त्म हो रही है l मुझे टी.वी. हो गया है l मैं अत्यधिक कम्प्यूटर के रोग से ग्रस्त हूँ l मुझे दमा भी होने लगा है क्योंकि स्वच्छ एवं निर्मल सांस तो मिलनी बंद होती जा रही है l सारे वातावरण में आडम्बर, दिखावे और अंधी प्रतिस्प्रधा का कैंसर हुआ है और मुझे रिश्तों और विश्वास की दवा भी नहीं मिल रही है l 

परन्तु इस बदलते हुए माहौल ने मुझे किफायती बना दिया है l पहले मैं बहुत नटखट था l शैतानियाँ तो मेरी परिभाषा थी l अब मैं समझदार हो गया हूँ l मुझे पैसे की समझ हो गयी है l मतलबपरस्ती, अपना पराया इत्यादि मेरे शबदकोश की शान बनने लगे है l इनसे मेरा केवल परिचय ही नहीं हुआ बल्कि अब तो मेरा अन्तरंग सम्बन्ध होने लगा है l अब मैं कोरा सामाजिक हो गया हूँ l  

पर मैं तो मैं रहा ही नहीं ना l 

मैं कोट-पैंट मैं बहुत फ़ब्ता हूँ l अब मुझे टाई बांधनी भी आती है l मेरे ब्वाय और गर्ल फ्रैंड भी हैं l  अब मुझे नशे का स्वाद भी पता है l मुझे बाज़ार की चींजे बहुत अच्छी लगती हैं l मैं अपने साथियों के साथ जन्मदिन रेस्टोरेंट में मनाता हूँ और मुझे बिल व टिप देने मैं बड़ा मज़ा आता है l 

लेकिन मैं खुद को कतई भी ढूंढ़ नहीं पा रहा हूँ l मैं खुद ही पहचान नहीं पा रहा हूँ l  कभी-कभार गिल्ली-डंडे, कंचे, छुप्पन-छुपाई जैसे खेलों को तरस जाता हूँ l मेरे त्यौहार बदल गए हैं l मेरे खेल और उनके तरीके बदल गए हैं l मेरे स्वाद अब पहले जैसे रहे ही नहीं l मैं स्वस्थ दिख कर भी बीमार रहने लगा हूँ l  

मैं आपको अपनी स्थिति से इसलिए अवगत कराने आया हूँ क्योंकि आपने मुझे पहले देखा हैं l आप मेरी सही पहचान जानते हैं l आपकी यादों में आज भी मेरा अनुपम स्थान हैं l मैं फिर से स्वस्थ जीवन चाहता हूँ 

निराश-हताश सा मैं जंगल में भी गया था, वहां मेरे भाई जानवरों में अभी भी अपना पुराना स्वरुप कायम रखे हुए हैं l भगवान् द्वारा मनुष्य जन्म जो मुझे वरदान सा लगा था, वह इतनी जल्दी अभिशाप बन जायेगा मुझे ऐसी आशा नहीं थी l मैं आपसे अपने जीवन की रक्षा के लिए मदद मांगने आया हूँ l 

क्या आप मेरी मदद करेंगे ?  


Saturday, October 8, 2011

I got my birth when you are alive

When I count the pride of my life
I got my birth when you are alive

The sun rays which saw your shine
Made my day bright and fine
The air which embraces you
Provide breath to mine
Your twinkling eyes, your sixth sense on five
I got my birth when you are alive

Many are wise, many have riches
Handsome and smart, blessed with wishes
In the ocean of you
They all are fishes
You are abundance of love, Humanity’s hive
I got my birth when you are alive

The day of your birth
The honour of earth
I wish you dreams
With love and echoing screams
Blessing happy living, Be always live
I got my birth when you are alive

Friday, October 7, 2011

Self Imaging



Self Image plays a vital role in success of people. Self image directly controls the result area of a person. Every behaviour and outcome can be changed of a person by just changing his own way to see himself.

You are unique and especially gifted by God to this world. You are here for a special purpose and its accomplishment is for sure.

Self imaging is how do you see yourself? How would you like to be introduced? What tag are you carrying with your name?

When a mediocre commits him to a purpose, he starts looking himself as a champion and which always have resulted in a great success.

In our common life also, this is commonly observed that people behave differently in different environment, for example behaviour of same the person changes in a general tea shop in comparison to a starred restaurant. People do behave differently when faced by different category of people. The change in behaviour is apparent even when there is a slightest change in clothes one wears. 

Your behaviour can also get you surprise by a 360 degree change in behaving to a person to whom you wishes to impress to a commonly taken person.

People do have illusion that this about the other people and circumstances, but the truth is always reverse. This is who you are. Your behaviour tells about you only.

If you want to change your resulted areas, start changing your self image.

How to develop your self Image:

  1. Do firm promises and keep them on any cost
  2. Develop a discipline, a routine and maintain it religiously
  3. Dress according to your self image
  4. Follow the general behavior codes on daily basis
  5. Share minimum fifteen minutes daily with self
  6. Be who you are in your own light only.
  7. By increasing your comfort zones always.
  8. Always pay respect to others
  9. Be always loving, grateful and helpful

There is only one don’t and it is, “don’t compare yourself and your result with any other person.”

The people, who are honest and true, do live a life of achievements, happiness and always winning, the winning together.

success


Success is important. Keep yourself telling and awareness about your successes on daily basis, is living a life of happiness and gratitude. Success inspires success. As we keep all our similar things at one place, so as the nature does it for us. We find success, enjoyment, enthusiasm etc. alike at the same place. You should decide what you require. You have to decide the way you shall be imaged.

The challenge is success. And even the challenge is higher, when success required on daily basis, on every moment. Is it possible?

Yes. This is possible.

People have their own definition of success. Some have money, some have name, fame etc. In all my journey of life, meeting different people, I have asked a question time and again. The question is, “what is success?” What would you count as success?”

And one answer is common, “accomplishment of thought”. Yes, the answer in common is accomplishment of thought is success. Every single thought came to your mind and if it happens to real, it is success.

Success might have many faces but for any individual the conversion of thoughts is success. For a child allowance of a T.V. program, buying a sweet, wearing a particular dress or going or not going to school is a success.

A working person finds a success in appraisals, promotions, recognitions etc. and for an unemployed even getting a job is a success.

A home maker feels the success in a beautiful home and kitchen, developing her children and keeping herself update with the society and world.

When success is so simple and easy to achieve, than the question arises why most of the people don’t find this success in whole of their life? Why do we find more failures and fewer successes?

The simple answer is “they don’t know what they want?” We have understood simply that the success is achieving what we think. The failure lies at thinking level. The success is lacking for not having a particular goal or list of goals.

The people who have a routine in their life felt more accomplished and successful in life. One day I met a person in the early morning. He was very happy and cheerful. I asked his success mantra of being happy and cheerful, he simply replied that he follows a routine and keeping his routine makes him happy and cheerful.

He felt accomplished when he awakes on time daily, have a morning walk and a handy interaction with some people, visiting temple and than move on to his business. His routine about his health, food, working hours and society is the mantra of his happiness and cheerfulness. He explored by adding, “He is always there where he is”.  This means he always live in now and accomplishes more in now only. He stays focus on the work in hand and keeps the other things for their time to come.

Success is simple in achieving what you think and achieving it by developing and keeping simple routines.

This success on daily basis is winning, winning together.

Thursday, October 6, 2011

ह्रदय - भाव

यह भाव है मेरे जीवन की ताक़त, यह मेरे जीवन का विश्वास भी
कहीं कहीं मेरे जीवन का साथ हैं यह,  मेरे दोस्त भी हैं और मेरी आस भी

यह ही हैं कहीं मेरी परिभाषा, कहीं पर मन का उद्गार भी
यह हैं धरोहर मेरे जीवन की, मेरे जीवन का सार भी

खो गए कुछ बीच में साथी, कुछ ले अपने साथ सभी 
यही हैं स्वरुप, अनजान निर्रूप, जो मेरे हर दम साथ अभी

"ह्रदय" समर्पण श्रद्धा संग मेरे अपने हैं यह भाव सभी
कहीं दर्द कहीं सकुन है देते, मुझ पर इनके प्रभाव सभी 

Wednesday, October 5, 2011

आभार

आभार तुम्हारा मात सरस्वती 
मुझे गुरु का मान दिया है
वाणी ज्ञान की भिक्षा दे कर
मुझे सेवा का वरदान दिया है

गुरु की महिमा गाई वेदों ने
बड़ा देवों से सम्मान दिया है
मानव जीवन बन पुष्प वह महके 
मुझे माली का काम दिया है

सुविचारों के अंकुर नित फूटें
तेरी महिमा का गुणगान किया है
व्यवहार करूं जो दर्पण हो सबका 
तुमने बल संस्कारों का मुझको दिया है

ज्ञान बने न अभिमान कभी यह 
श्री कृष्ण को सब में प्रणाम किया है
रूप, कर्म और जीवन शैली से 
सब मानव का सम्मान किया है

माँ गुरु बनाया तेरी कृपा ने
"ह्रदय" पल पल तुमको प्रणाम किया है
आचार करे जो दे मान गुरु को
झोली फ़ैला, तुमसे माँ मांग लिया है

 

फ़रिश्ते


मैं बहुत दिन घर से दूर रहा
फिर भी घर के पास रहा
मान प्रेम बहुत मिला सब से 
हर वास्तु का आराम मिला

जगते ही आँखें तुम सामान दिया 
सोने तक सबका आराम किया 
हर आवाज़ पर तुम दौड़े आये 
भाई सा मेरा सम्मान किया 

सब मानें है सुख में ईश्वर
सुख देने वाले को फ़रिश्ते कहें
"ह्रदय" आभार तुम्हारा मन से करें 
तुम दोनों का ही काम किया

इन्सान जो कहलायें सेवादार

लेने के लिए मान लोग लड़ते नहीं थकते 
कुछ बिरले ऐसे भी हैं, जो देने के लिए जीते हैं

कुछ छत्त पर पहुँचने को
रहते हैं सदा परेशान
कुछ बन कर के औरों की सीढ़ी
सदा छत्त पर रहा करते हैं

कुछ धरती के हो कर
धरती पर नहीं टिकते 
कुछ धरती के नीचे रह
धरती से होते हैं

कुछ पा कर के सब सुख 
खुश हो नहीं पाते 
कुछ सुख दे कर औरों को
हँसते हैं, गाते हैं

दे दे के औरों को
वोह कैसे हैं सबसे छोटे 
जब औरों से सब पाकर 
कुछ बड़े कहलाते हैं 

"ह्रदय" देने से धन और दौलत 
चुकता नहीं कर्जा इनका 
मान दे दे जो दिल से
वोह बराबर कहलाते हैं
 

अश्रु

अब तो कहते नहीं अश्रु भी दिल का हाल, मुझे समझाने लगे हैं 
थम जाते हैं निगाहों में बहने की जगह,
"ह्रदय" जीवन का अक्स नए मायनों में दिखने लगे है

घुट जाता जब श्वास, उनके थमने से गले में 
मेरे जीवन में नव जीवन को जगाने लगे है
लोग जी लेते हैं इक जीवन ख़ुशी के गामी के लम्हों में 
यह थमते आंसू कुछ पलों में "ह्रदय" कईं जीवन दिखने लगे हैं

वहीं ओढ़ी होती है मोती चादर बड़े रुत्बोँ की ज़िन्दगी ने
वहीं कालीन रुसवाइयों के बिछाने लगे हैं 
रूकती नहीं नदियाँ अपनेपन की जहाँ पर
"ह्रदय" वहीं तनहाइयों के सागर लहराने लगे हैं
बैठा हूँ खामोश बेहरकत, वोह नज़ारे दिखने लगे हैं 
वो मन की स्याही से जाने, अनजाने चेहरे बनाने लगे हैं
"ह्रदय" जीवन का अक्स नए मायनों में दिखने लगे हैं